देश की खबरें | केरल के राज्यपाल के खिलाफ काले झंडे दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कन्नूर जिले में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

कन्नूर (केरल), पांच जुलाई कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कन्नूर जिले में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल पर राज्य के विश्वविद्यालयों में "आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का एजेंडा लागू करने" का प्रयास करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ नारे लगाए।

टेलीविजन पर प्रसारित दृश्यों में केएसयू के दो कार्यकर्ता अचानक राज्यपाल के काफिले की ओर बढ़ते और उनके वाहन की ओर काले झंडे लहराते हुए दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि आर्लेकर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तालीपरम्बा जा रहे थे।

पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों का पीछा करते, उन्हें "जबरन हिरासत में लेते" और पुलिस वाहन में ले जाते देखा गया।

केएसयू के अलावा सत्तारूढ़ माकपा की छात्र शाखा 'स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' (एसएफआई) भी कुछ समय से राज्यपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है और आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान राजभवन में भारत माता का चित्र प्रदर्शित करने सहित विभिन्न मुद्दों को उठा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट