देश की खबरें | पंजाब के जालंधर में प्रदर्शनकारी किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह ने रविवार को पंजाब के जालंधर जिले में भाजपा के एक कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 10 जनवरी केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह ने रविवार को पंजाब के जालंधर जिले में भाजपा के एक कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया।

किसानों ने केंद्र तथा पंजाब के भाजपा नेतृत्व के खिलाफ नारे लगाए।

अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था कायम रखने की खातिर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।

उन्होंने बताया कि जालंधर के कंपनी बाग में हो रहे भाजपा के कार्यक्रम को प्रदर्शनकारी बाधित नहीं कर सकें, इसलिए अवरोधक लगाए गए थे तथा अन्य इंतजाम किए गए थे।

हाथों में काले झंडे लिए किसानों ने अवरोधकों को तोड़ने के प्रयास किया तथा उस स्थल पर जाने की कोशिश की जहां राज्य के भाजपा नेता प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे।

कुछ किसान उस स्थल तक पहुंचने में सफल रहे लेकिन पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई।

पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने जालंधर आए थे। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग किसान नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि किसान इस तरह की चीजों में शामिल नहीं हो सकते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की पोर' सीट से दिया टिकट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Mumbai local Train Mega Block Update: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार 12 अप्रैल को रहेगा मुंबई लोकल ट्रेन का मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले पढ़ें पूरा शेड्यूल