देश की खबरें | प्रदर्शनकारी किसानों ने आठ दिसम्बर को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनकारी किसानों ने आठ दिसम्बर को ‘भारत बंद’ की शुक्रवार को घोषणा की और कहा कि उस दिन वे टोल प्लाजा को घेर लेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार दिसम्बर केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनकारी किसानों ने आठ दिसम्बर को ‘भारत बंद’ की शुक्रवार को घोषणा की और कहा कि उस दिन वे टोल प्लाजा को घेर लेंगे।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यदि केंद्र सरकार शनिवार की वार्ता के दौरान उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती है, तो वे नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करेंगे।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: सरकार की बढ़ सकती है मुश्किलें, किसानों ने कहा- मांगें पूरी न होने पर दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन होगा तेज.

एक अन्य किसान नेता हरविंदर सिंह लखवाल ने कहा, ‘‘आज की हमारी बैठक में, हमने आठ दिसंबर को 'भारत बंद' का आह्वान करने का फैसला किया है, जिस दौरान हम सभी टोल प्लाजा पर भी कब्जा कर लेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि इन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो हमने आने वाले दिनों में दिल्ली की शेष सड़कों को अवरूद्ध करने की योजना बनाई है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: रंग ला रही है केजरीवाल सरकार की मेहनत, दिल्ली में लगातार घट रहा है पॉजिटिविटी रेट.

दिल्ली के बॉर्डर बिंदुओं पर पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के किसानों का प्रदर्शन लगातार नौ दिनों से जारी है। किसान नेताओं और सरकार के बीच बृहस्पतिवार को हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल सका था।

प्रदर्शनकारी किसानों को आशंका है कि केन्द्र सरकार के कृषि संबंधी कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था समाप्त हो जायेगी और किसानों को बड़े औद्योगिक घरानों की ‘‘अनुकंपा’’ पर छोड़ दिया जायेगा।

सरकार लगातार कह रही है कि नए कानून किसानों को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे और इनसे कृषि में नई तकनीकों की शुरूआत होगी।

किसानों और सरकार के बीच शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत होनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\