विदेश की खबरें | अमेरिका के 1.5 खरब डॉलर के बजट में यूक्रेन की सहायता राशि बढ़ाकर 14 अरब करने का प्रस्ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की मदद करने को लेकर डेमाक्रेटिक और रिपब्लिकन सदस्य साथ हैं। रूस के हमले के बाद यूक्रेन का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है।

यूक्रेन की मदद करने को लेकर डेमाक्रेटिक और रिपब्लिकन सदस्य साथ हैं। रूस के हमले के बाद यूक्रेन का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है।

वार्ताकारों ने बताया कि क्षेत्र को सैन्य, मानवीय और आर्थिक मदद के लिए पैकेज सोमवार के 12 अरब डॉलर से बढ़ाकर 14 अरब डॉलर कर दिया है जबकि राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले सप्ताह मदद राशि 10 अरब डॉलर करने का अनुरोध किया था।

व्हाइट हाउस में बाइडन ने कहा, ‘‘ हम उनका (यूक्रेन का) अत्याचार, दमन, हिंसा की कार्रवाई के खिलाफ समर्थन करने जा रहे हैं।”

यूक्रेन को मदद देने को लेकर दोनों दलों में सहमति है और यह कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की युद्धग्रस्त देश की मदद की इच्छा को प्रदर्शित करता है, लेकिन कई ऐसे सदस्य भी है जिन्होंने कुछ आपत्ति जताई है।

रिपलब्किन सदस्यों ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन और नाटो देशों की मदद करने और रूस और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के मामले में बाइडन धीमी गति से बढ़ रहे हैं।

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने कहा, ‘‘ यूरोप में युद्ध ने कुछ करने और जल्द करने पर कांग्रेस का ध्यान केंद्रित किया है।’’

कांग्रेस को 1.5 खरब डॉलर के इस बजट को शनिवार तक पारित करना है और ऐसा नहीं होने पर चुनाव के साल में कई संघीय एजेंसियों को बजट अभाव में बंद करना होगा जिससे सांसद बचना चाहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू