जरुरी जानकारी | दो दिनों में 8.88 लाख करोड़ रुपये घट गई निवेशकों की संपत्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव और मुनाफावसूली होने के कारण शेयर बाजारों में दो दिनों में आई गिरावट के दौरान निवेशकों की संपत्ति 8.88 लाख करोड़ रुपये घट गई।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव और मुनाफावसूली होने के कारण शेयर बाजारों में दो दिनों में आई गिरावट के दौरान निवेशकों की संपत्ति 8.88 लाख करोड़ रुपये घट गई।

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 588.90 अंक यानी 0.74 प्रतिशत गिरकर 79,212.53 पर बंद हुआ। इसके पहले बृहस्पतिवार को भी सेंसेक्स लगातार सात सत्रों के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ था।

इस तरह दो कारोबारी सत्रों में बीएसई सूचकांक में कुल 903.96 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

इस वजह से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण इन दो दिनों में 8,88,975.14 करोड़ रुपये घटकर 4,21,58,900.91 करोड़ रुपये (4.93 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

विशेषज्ञों ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया।

लेमन मार्केट्स डेस्क के विश्लेषक सतीश चंद्र अलूरी ने कहा कि बीते दिनों हुई तेज बढ़त के बाद निवेशकों ने सप्ताहांत से पहले मुनाफावसूली करना पसंद दिया। इस वजह से भी बाजार में दबाव बना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\