देश की खबरें | उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार थमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट के लिए 31 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को प्रचार समाप्त हो गया।

देहरादून, 29 मई उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट के लिए 31 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को प्रचार समाप्त हो गया।

इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने जनसभा के अतिरिक्त मतदाताओं से सीधे संपर्क किया और उनसे मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सभी से निवेदन है कि मतदान के दिन को उत्सव दिवस के रूप में मनाएं और सौ फीसदी मतदान करें।’’

धामी के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रचार किया।

कांग्रेस प्रत्याशी गहतोड़ी के चुनाव प्रचार की कमान कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संभाली, जिन्होंने पदयात्राएं और जनसभाओं के अलावा लोगों से सीधे संपर्क भी किया।

फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 47 सीट जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन धामी स्वयं खटीमा से हार गए थे।

'उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार' के नारे पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने एक बार फिर धामी को ही राज्य का मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि, उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ ग्रहण करने से छह माह के भीतर विधायक बनना जरूरी है जिसके लिए वह चंपावत से उपचुनाव लड़ रहे हैं।

धामी ने 23 मार्च को दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

इससे पहले, धामी के उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के लिए कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को विधानसभा की अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतगणना तीन जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें