देश की खबरें | बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए: गुढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सैनिक कल्याण मंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कांग्रेस में आए राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों से किए वादे पूरे नहीं किए गए।

जयपुर, 26 जुलाई राजस्थान के सैनिक कल्याण मंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कांग्रेस में आए राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों से किए वादे पूरे नहीं किए गए।

गुढ़ा और पांच अन्य विधायक 2018 का विधानसभा चुनाव बसपा उम्मीदवार के रूप में जीतने के बाद 2019 में सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का समर्थन किया।

उन्होंने सत्तारूढ़ दल के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों की उम्मीदें पूरी नहीं हुई हैं।

गुढ़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘ हमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कुछ भी नहीं किया गया। अगर कुछ नहीं किया जाता है, तो हमें फिर से सोचना होगा।’’

बसपा से कांग्रेस में आए पांच अन्य विधायकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग हर कोई सोच रहा है कि पहले जिस तरह की उम्मीदें थीं, जो प्रतिबद्धता थीं , वह पूरी नहीं हो रही हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि इन विधायकों के प्रति अन्य मंत्रियों का रवैया अच्छा नहीं है।

कुछ दिन पहले भी गुढ़ा ने कहा था कि वह कांग्रेस की संस्कृति में फिट नहीं होते हैं। उन्‍होंने कहा था, ‘‘हम कांग्रेस संस्कृति के लोग नहीं हैं। हमने सरकार को बचाया था और मेरी संस्कृति तुरंत काम करने की है।’’

इससे पहले जून में राज्यसभा चुनाव से पहले गुढ़ा ने कहा था कि बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायकों को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।

उल्लेखनीय है कि बसपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले छह विधायक राजेन्द्र गुढा, लखन मीणा, दीपचंद खेरिया, संदीप यादव, जोगिंदर अवाना और वाजिब अली सितंबर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\