देश की खबरें | पालघर में आठ वाहन से 56.9 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में आठ वाहन से 56.9 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

पालघर, 24 अगस्त पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में आठ वाहन से 56.9 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पकड़े गये तीनों अरोपी कथित रूप से तस्करी कर इस खेप को ले जा रहे थे।

जिले के नायगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश भामे ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मंगलवार शाम को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर जुचंद्रा में सासून नवघर के पास सात टेम्पो और एक ट्रक को रोका।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित उत्पाद को मीरा भायंदर क्षेत्र और पड़ोसी मुंबई में विभिन्न स्थानों पर वितरण के लिए ट्रक से टेम्पो में स्थानांतरित किया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 56,90,496 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और आठ वाहन जब्त किए। पुलिस को देखते ही वाहन चलाने वाले और उनके सहयोगी पास के जंगल में भाग गए, हालांकि तीन लोगों को पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों और सात अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किए गए थे।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने प्रतिबंधित सामान कहां से खरीदा और उन्हें इसे किसे पहुंचाना था।

महाराष्ट्र में 2012 से गुटखा और सुगंधित एवं फ्लेवर वाले तंबाकू की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध है। वर्ष 2018 में राज्य सरकार ने गुटखा की बिक्री को गैर-जमानती अपराध बना दिया और इसके लिए सजा छह महीने से बढ़ाकर तीन साल कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड