देश की खबरें | प्रगति केवल निर्णय से नहीं, न्याय पाने की सहजता से मापी जाती है: मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एसके कैत ने कहा कि प्रगति केवल कानून और निर्णय से नहीं, बल्कि लोगों द्वारा न्याय पाने की सहजता से मापी जाती है।

जबलपुर, चार अप्रैल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एसके कैत ने कहा कि प्रगति केवल कानून और निर्णय से नहीं, बल्कि लोगों द्वारा न्याय पाने की सहजता से मापी जाती है।

मुख्य न्यायाधीश ने एक समारोह में झाबुआ और बालाघाट जिलों में नए पारिवारिक अदालत के भवनों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

उन्होंने बुधार (शहडोल), राजेंद्रग्राम (अनूपपुर), शाजापुर जिले, कोलारस (शिवपुरी) में न्यायिक अधिकारियों के लिए आवास सुविधाओं और मनावर (धार जिले) में बच्चों के अनुकूल न्यायालय कक्ष का भी उद्घाटन किया।

मुख्य न्यायाधीश कैत ने कहा कि प्रगति केवल कानून और निर्णय से नहीं, बल्कि नागरिकों द्वारा न्याय पाने की सहजता से मापी जाती है।

उन्होंने कहा कि झाबुआ और बालाघाट में नए पारिवारिक न्यायालय भवन पारिवारिक विवादों को निपटाने के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान प्रदान करेंगे।

मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि इन भवनों में न्यायालय कक्ष, फाइलिंग अनुभाग, परामर्श कक्ष, शिशुगृह तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं हैं।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि धार जिले के मनावर में बच्चों के अनुकूल न्यायालय कक्ष युवा गवाहों तथा पीड़ितों के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि नवनिर्मित आवासीय परिसरों में सभी जरूरी सुविधाओं से लैस तथा आरामदायक आवास उपलब्ध होंगे, जिससे न्यायिक अधिकारी अधिक ध्यान तथा दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। ये परियोजनाएं 24 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी