जरुरी जानकारी | आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन नवंबर में 2.6 प्रतिशत घटा, लगातार नौवें महीने गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ उद्योगों का उत्पादन नवंबर में 2.6 प्रतिशत घट गया। यह लगातार नौवां महीना है जब बुनियादी उद्योगों का उत्पादन घटा है। प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और सीमेंट क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई है।

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ उद्योगों का उत्पादन नवंबर में 2.6 प्रतिशत घट गया। यह लगातार नौवां महीना है जब बुनियादी उद्योगों का उत्पादन घटा है। प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और सीमेंट क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई है।

नवंबर, 2019 में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.7 प्रतिशत बढ़ा था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में कोयला, उर्वरक और बिजली को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों...कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और सीमेंट के उत्पादन में गिरावट आई।

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों अप्रैल-नवंबर में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 11.4 प्रतिशत घटा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.3 प्रतिशत बढ़ा था।

समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का उत्पादन 4.9 प्रतिशत घटा। इसके अलावा प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 9.3 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों में 4.8 प्रतिशत, इस्पात में 4.4 प्रतिशत और सीमेंट में 7.1 प्रतिशत की गिरावट आई।

वहीं दूसरी ओर कोयले का उत्पादन 2.9 प्रतिशत और बिजली क्षेत्र का उत्पादन 2.2 प्रतिशत बढ़ा। उर्वरक उत्पादन में 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पिछले साल समान महीने में उर्वरक उत्पादन 13.6 प्रतिशत बढ़ा था।

कुल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में आठ बुनियादी उद्योगों का भारांश 40.27 प्रतिशत है।

अक्टूबर में इन आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.9 प्रतिशत घटा था। सितंबर में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि बुनियादी उद्योगों की तर्ज पर कई और संकेतकों की वृद्धि दर नवंबर में नीचे आई है, जो आधार प्रभाव को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि अभी तक जो सूचनाएं उपलब्ध हैं उनके आधार पर हमारा अनुमान है कि नवंबर, 2020 में औद्योगिक उत्पादन में अस्थायी तौर पर दो से पांच प्रतिशत की गिरावट आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू