जरुरी जानकारी | अप्रैल-मई में 10.8 करोड़ टन कोयले का उत्पादन : कोल इंडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजानिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने चालू वित्त वर्ष के शुरूआती दो महीनों में 10.82 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है। सालाना आधार पर इसमें 28.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

नयी दिल्ली, एक जून सार्वजानिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने चालू वित्त वर्ष के शुरूआती दो महीनों में 10.82 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है। सालाना आधार पर इसमें 28.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सीआईएल ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-मई अवधि में 8.4 करोड़ टन कोयला का उत्पादन किया था।

नियामकीय सूचना के अनुसार कंपनी का उत्पादन मई, 2022 में बढ़कर 5.47 करोड़ टन हो गया। एक साल पहले के इसी महीने में यह 4.21 करोड़ टन था।

कोल इंडिया ने एक अन्य नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘अपने उत्पादन में तेजी लाते हुए कंपनी ने मई, 2022 में 30 प्रतिशत की मजबूत उत्पादन वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान सालाना आधार पर 1.26 करोड़ टन अधिक कोयले का उत्पादन हुआ।’’

इसके अलावा सीआईएल ने पिछले महीने बिजली क्षेत्र को 5.24 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की। मई, 2021 में यह आंकड़ा 4.45 करोड़ टन का था।

बयान में कहा गया, ‘‘सीआईएल ने मई, 2022 में बिजली क्षेत्र के संयंत्रों को प्रति दिन 16.9 लाख टन की औसत से कोयले की आपूर्ति की, जो 16.6 लाख टन कोयले की मांग से अधिक है। इससे मई के दौरान बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार बढ़कर 16,000 टन प्रतिदिन हो गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज