UP के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले वेब सीरीज 'इंस्‍पेक्‍टर अविनाश’ के निर्माता व कलाकार

वेब सीरीज ‘इंस्‍पेक्‍टर अविनाश’ की टीम के सदस्यों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में वेब सीरीज के निर्माता राहुल मित्रा, निर्देशक नीरज पाठक, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला तथा अभिनेता रणदीप हुड्डा प्रमुख थे.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ, 13 फरवरी. वेब सीरीज ‘इंस्‍पेक्‍टर अविनाश’ की टीम के सदस्यों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में वेब सीरीज के निर्माता राहुल मित्रा, निर्देशक नीरज पाठक, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला तथा अभिनेता रणदीप हुड्डा प्रमुख थे.

शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार फिल्म जगत के इन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बताया, ''यह वेब सीरीज प्रदेश पुलिस के एक सेवानिवृत्‍त पुलिस इंस्‍पेक्‍टर के कार्यों से प्रेरित है. इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी. मुख्यमंत्री ने सुगम शूटिंग कार्य हेतु हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए फिल्म नीति के अंतर्गत विभिन्न प्रावधान किये गये हैं. यह भी पढ़ें-UP की योगी सरकार का बड़ा फैसला, लॉकडाउन के दौरान प्रोटोकॉल तोड़ने वालों पर दर्ज मामले होंगे वापस

फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने ‘नमामि गंगे कार्यक्रम’ के तहत प्रदेश में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाये जाने के सफल प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया. हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में अब गंगा नदी में डॉल्फिन फिर से दिखने लगी हैं और गंगा नदी में डॉल्फिन का देखा जाना नदी की स्वच्छता और निर्मलता का एक स्पष्ट संकेतक है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड