जरुरी जानकारी | प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया ‘प्लास्टिक कचरा तटस्थ’ कंपनी बनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया प्लास्टिक कचरा मामले में तटस्थ बन गयी है। कंपनी ने उपभोक्ता सामान की पैकिंग में उपयोग होने वाले प्लास्टिक का शत प्रतिशत पुनर्चक्रण कर यह दर्जा हासिल किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 31 मार्च अमेरिकी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया प्लास्टिक कचरा मामले में तटस्थ बन गयी है। कंपनी ने उपभोक्ता सामान की पैकिंग में उपयोग होने वाले प्लास्टिक का शत प्रतिशत पुनर्चक्रण कर यह दर्जा हासिल किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इसके साथ कंपनी भारत में रोजमर्रा के उपयोग के वस्तुएं बनाने वाली उन विनिर्माताओं में शामिल हो गई है, जो प्लास्टिक अपशिष्ट का पूर्ण रूप से पुनर्चक्रण कर रहे हैं। कंपनी के उत्पादों में एरियल, टाइड, जिलेट, ओरल बी जैसे चर्चित ब्रांड शामिल हैं।
प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसने देश भर से उपभोक्ता के इस्तेमाल में लाने के बाद 19,000 टन प्लास्टिक पैकेजिंग कचरे को एकत्रित कर उसका प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण किया है। यह कंपनी के एक वर्ष में बेचे जाने वाले उत्पादों की पैकेजिंग में इस्तेमाल प्लास्टिक की मात्रा से अधिक है।
गौरतलब है कि डाबर और नेस्ले इंडिया जैसे कई कंपनियां पहले ही प्लास्टिक कचरा तटस्थ कंपनी होने का दर्जा हासिल कर चुकी हैं।
कंपनी ने गोवा और मंडीदीप (मध्य प्रदेश) में अपने विनिर्माण स्थलों पर दो और सौर संयंत्र स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)