ताजा खबरें | सरोगेसी बोर्ड के लिए दो महिला लोस सदस्यों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने लोकसभा की दो महिला सदस्यों को राष्ट्रीय सहायता प्राप्त जननीय प्रौद्योगिकी और सरोगेसी बोर्ड के सदस्य के रूप में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की है।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर सरकार ने लोकसभा की दो महिला सदस्यों को राष्ट्रीय सहायता प्राप्त जननीय प्रौद्योगिकी और सरोगेसी बोर्ड के सदस्य के रूप में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की है।

बोर्ड के प्रमुख और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को निकाय के लिए सदन की दो महिला सदस्यों के चुनाव के लिए लोकसभा में एक प्रस्ताव पेश किया।

संसद ने 2021 में सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम और सहायता प्राप्त जननीय प्रौद्योगिकी (विनियमन) अधिनियम लागू किये थे।

दोनों कानूनों के मुताबिक, एक साझा बोर्ड होगा। इस बोर्ड का गठन चार मई 2022 को किया गया।

नई लोकसभा के गठन के बाद इस बोर्ड के लिए निचले सदन की महिला सदस्यों को फिर से चयनित करने की आवश्यकता थी। कानून में राज्यसभा की एक महिला सदस्य को बोर्ड में शामिल करने का भी प्रावधान है।

नड्डा द्वारा लोकसभा में पेश किया गया प्रस्ताव शुक्रवार को ध्वनि मत से पारित हो गया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड