जरुरी जानकारी | स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया पांचवें दिन भी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में 5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया लगातार पांचवें दिन भी शनिवार को जारी है। अभी तक 1,49,855 करोड़ रुपये मूल्य की बोलियां लगाई जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई देश में 5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया लगातार पांचवें दिन भी शनिवार को जारी है। अभी तक 1,49,855 करोड़ रुपये मूल्य की बोलियां लगाई जा चुकी हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्पेक्ट्रम के लिए कंपनियों के बीच जारी होड़ की वजह से नीलामी प्रक्रिया पांचवें दिन तक पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार कंपनियों ने 24वें दौर की बोलियां लगाई हैं।

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा था कि अभी तक नीलामी के लिए रखे गए कुल स्पेक्ट्रम का करीब 71 फीसदी हिस्सा बेचा जा चुका है। उन्होंने स्पेक्ट्रम नीलामी को कंपनियों से मिली प्रतिक्रिया पर संतोष भी जताया था।

शुक्रवार तक 23 दौर की बोलियां लगाई गई थीं। इस दिन बोलियों के सात दौर पूरे हुए थे।

दूरसंचार विभाग ने इस नीलामी में कुल 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की बिक्री की पेशकश की है। इस नीलामी में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के अलावा अडाणी एंटरप्राइजेज भी शिरकत कर रही है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल