ताजा खबरें | लोकसभा की कार्यवाही 14 मार्च तक के लिए स्थगित, बजट सत्र का पहला चरण सम्पन्न

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को 14 मार्च शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी और इस तरह निचले सदन में बजट सत्र का पहला चरण सम्पन्न हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सुचारू कामकाज के लिए सदस्यों का आभार व्यक्त किया और बताया कि इस दौरान कार्य उत्पादकता 121 प्रतिशत रही।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को 14 मार्च शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी और इस तरह निचले सदन में बजट सत्र का पहला चरण सम्पन्न हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सुचारू कामकाज के लिए सदस्यों का आभार व्यक्त किया और बताया कि इस दौरान कार्य उत्पादकता 121 प्रतिशत रही।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बजट सत्र के पहले चरण में हुए कामकाज का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा, ‘‘सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के लिए आवंटित 12 घंटे के समय के स्थान पर 15 घंटे 13 मिनट चर्चा हुई जिसमें 60 सदस्यों ने भाग लिया। 60 अन्य सदस्यों ने अपने लिखित भाषण सभा पटल पर रखे।’’

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, आम बजट पर सामान्य चर्चा के लिए आवंटित 12 घंटे के स्थान पर कुल 15 घंटे 33 मिनट चर्चा हुई जिसमें 81 सदस्यों ने भाग लिया और 63 अन्य सदस्यों ने अपने लिखित भाषण सभा पटल पर रखे।

बिरला ने बजट सत्र के प्रथम चरण में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सहयोग को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण की चुनौतियों के बावजूद सांसदों ने सदन में देर रात तक कार्य करते हुए अपने संवैधानिक दायित्वों को प्रतिबद्धता के साथ निभाया, जिससे हम 121 प्रतिशत की उच्च कार्य उत्पादकता प्राप्त कर सके।’’

उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी सदस्यों ने सदन को संचालित करने में अपना सकारात्मक सहयोग दिया तथा सभी विषयों पर व्यापक चर्चा-संवाद हुआ।

बिरला ने सदस्यों से कहा, ‘‘यह परम्परा हमारे लोकतंत्र को सशक्त बनाती है। ऐसे समृद्ध संवाद से हमारी संसदीय प्रणाली भी और मजबूत होती है। देश के नागरिकों का भी लोकतांत्रिक संस्थाओं में भरोसा और विश्वास बढ़ता है। इसके लिए मैं आप सभी माननीय सदस्यों को साधुवाद देता हूँ।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मुझे आशा है कि आपका सकारात्मक सहयोग भविष्य में ऐसे ही मिलता रहेगा।’’

बजट सत्र के पहले चरण की शुरुआत 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई थी। इसी दिन आर्थिक समीक्षा पेश की गयी और एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\