विदेश की खबरें | नेपाल-भारत के बीच समस्याओं का समाधान मुक्त संवाद से हो सकता है: ओली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने शनिवार को कहा कि नेपाल और भारत के बीच समस्याओं का समाधान मुक्त संवाद और सौहार्दपूर्ण माहौल से हो सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, सात सितंबर नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने शनिवार को कहा कि नेपाल और भारत के बीच समस्याओं का समाधान मुक्त संवाद और सौहार्दपूर्ण माहौल से हो सकता है।

पूर्व प्रशासक सूर्यनाथ उपाध्याय की पुस्तक ‘‘इंटरनेशनल वाटरकोर्सस लॉ: ए पर्सपेक्टिव ऑन नेपाल-इंडिया कोऑपरेशन’’ के विमोचन के अवसर पर ओली ने कहा, ‘‘नेपाल और भारत के बीच ज्यादा नहीं, बहुत कम समस्याएं हैं और यदि हम सौहार्दपूर्ण माहौल एवं मुक्त संवाद को बनाए रखें तो उनका समाधान हो सकता है।’’

ओली ने कहा, ‘‘भारत हमारा मित्रवत पड़ोसी है और नेपाल और भारत की संस्कृति समृद्ध है, इसलिए हमें मुक्त संवाद करना चाहिए। हमारे खुलकर बात न कर पाने की अक्षमता के लिए केवल भू-राजनीतिक स्थिति को दोष नहीं दिया जा सकता। हमें सत्ता हासिल करने और उसे बनाए रखने के किसी भी खेल में शामिल नहीं होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व में, विदेशी संबंध देश की ताकत के आधार पर कायम होते थे...। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, किसी भी देश को अपने राष्ट्रीय हितों को अंतरराष्ट्रीय संधियों तथा समझौतों के अनुरूप उचित एवं न्यायसंगत तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए।"

ओली ने जोर देकर कहा, ‘‘साझा संसाधनों पर काम करते समय एकतरफा दृष्टिकोण नहीं होना चाहिए। यह आम सहमति और द्विपक्षीय चर्चा के आधार पर किया जाना चाहिए।’’

वर्ष 2020 में नेपाल द्वारा एक नया राजनीतिक मानचित्र प्रकाशित करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ गये थे। नक्शे में तीन भारतीय क्षेत्रों- लिंपियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख- को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था।

उस वक्त भी प्रधानमंत्री पद पर तैनात ओली ने बढ़ते घरेलू दबाव को रोकने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल करने का प्रयास किया।

ओली ने अतीत में नेपाल के आंतरिक मामलों में कथित रूप से हस्तक्षेप करने के लिए भारत की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी।

नेपाल पांच भारतीय राज्यों - सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किलोमीटर से अधिक की सीमा साझा करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू