खेल की खबरें | प्रो लीग : स्पेन के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में मंगलवार को स्पेन के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा ।

भुवनेश्वर, 17 फरवरी भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में मंगलवार को स्पेन के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा ।

पहले मैच में इंग्लैंड को 3 . 2 से हराने के बाद भारतीय टीम दूसरे मैच में बोनस अंक नहीं बना सकी और निर्धारित समय तक स्कोर 2 . 2 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में 1 . 2 से हार गई ।

भारत इस समय दो मैचों में चार अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर है । अब मंगलवार और बुधवार को उसका सामना स्पेन से होगा ।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया खासकर पेनल्टी कॉर्नर तब्दीली दर बहुत अच्छी रही । पहले मैच में भारत ने तीन में से दो पेनल्टी कॉर्नर भुनाये । दूसरे मैच में हालांकि भारत उस प्रदर्शन को नहीं दोहरा सका और उसे मिले तीनों पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए ।

भारतीय कप्तान सलीमी टेटे ने कहा ,‘‘ स्पेन कठिन टीम है और हमें पता है कि यह चुनौतीपूर्ण मुकाबला होगा । हम इसके लिये तैयार हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन की समीक्षा की है और हमें पता है कि कहां सुधार करना है । खासकर पेनल्टी कॉर्नर में । हम अपना डिफेंस मजबूत रखकर गोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे ।’’

दूसरी ओर स्पेन ने लगातार दो मैचों में जर्मनी को हराया है जिससे उसका आत्मविश्वास बढा है । उसने छह मैचों में दो जीते और एक जीत शूटआउट में दर्ज की । आठ अंक लेकर स्पेन चौथे स्थान पर है ।

मैच मंगलवार को शाम 5 . 15 से और बुधवार को शाम 7 . 30 से शुरू होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\