विदेश की खबरें | थाईलैंड में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने तख्तापलट की आशंका जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले बुधवार को हुई रैली में दो व्यक्तियों को कथित तौर पर गोली मारी गई थी जिसमें वे बहुत बुरी तरह घायल हो गए थे।

इससे पहले बुधवार को हुई रैली में दो व्यक्तियों को कथित तौर पर गोली मारी गई थी जिसमें वे बहुत बुरी तरह घायल हो गए थे।

प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा के पद से हटने और इस सरकार के शासन को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वे संविधान में संशोधन कर इसे और लोकतांत्रिक बनाने और राजशाही में सुधार करने के साथ-साथ उसे और जवाबदेह बनाने की भी मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने कहा- अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने COVID19 के खिलाफ लड़ाई को किया कमजोर.

इसमें राजवंश से जुड़ा मुद्दा सबसे विवादित है क्योंकि शाही संस्थान की ओर उंगली उठाना कानूनन गलत माना जाता है। वैसे भी सेना घोषणा कर चुकी है कि राजवंश की रक्षा उसके लिए सर्वोपरि है।

पिछले हफ्ते थाईलैंड के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी नेताओं में से 12 पर राजवंश की मानहानि करने से संबंधित एक कड़े काननू का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें हुए 6.08 करोड़, अब तक 1.42 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों की तख्तापलट की आशंका भी निराधार नहीं है। इससे पहले 1977, 1991, 2006 और 2014 में यहां तख्तापलट हो चुके हैं।

यदि सरकार को लगता है कि वह प्रदर्शनों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है तो वह मार्शल लॉ लागू कर सकती है या फिर सेना सरकार का तख्तापलट कर सकती है।

शुक्रवार को एक रैली में कुछ वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तख्तापलट का विरोध करने के लिए तैयार रहें।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी