देश की खबरें | प्रियंका का योगी पर पलटवार: युवाओं को युद्ध क्षेत्र में झोंकना पीठ थपथपाने की नहीं, शर्म की बात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने युवाओं को रोजगार के लिए युद्ध क्षेत्र में झोंक देना पीठ थपथपाने की नहीं, बल्कि शर्म की बात है।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने युवाओं को रोजगार के लिए युद्ध क्षेत्र में झोंक देना पीठ थपथपाने की नहीं, बल्कि शर्म की बात है।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि होनहार युवा रोजगार के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं, क्योंकि आदित्यनाथ रोजगार दे ही नहीं सकते।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बिना नाम लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की एक सांसद फलस्तीन का थैला लेकर घूम रही हैं, जबकि वह उत्तर प्रदेश के नौजवानों को इजराइल रोजगार के लिए भेज रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अब तक लगभग 5600 से अधिक युवा इजराइल में निर्माण कार्य के लिए गए हैं।

प्रियंका गांधी ने आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, " उत्तर प्रदेश के युवाओं को यहां रोजगार देने की जगह उन्हें युद्धग्रस्त इजराइल भेजने वाले इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। उन्हें न तो प्रदेश की बेरोजगारी का हाल पता है, न ही उन युवाओं और उनके परिवारों की पीड़ा। "

उन्होंने कहा कि खबरों के मुताबिक, इजराइल में काम करने गए युवा बंकरों में छुपकर अपनी जान बचा रहे हैं और कंपनियां उनका शोषण कर रही हैं तथा उनके परिवार वाले हरदम डरे रहते हैं।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया, "हमारे होनहार युवा रोजगार के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं, क्योंकि आप रोजगार दे ही नहीं सकते।"

प्रियंका गांधी ने कहा, "अपने युवाओं को रोजगार के लिए युद्ध क्षेत्र में झोंक देना पीठ थपथपाने की नहीं, बल्कि शर्म की बात है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\