देश की खबरें | प्रियंका 16 जुलाई को पहुंचेंगी लखनऊ, करेंगी कई महत्वपूर्ण बैठकें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के मकसद से 16 जुलाई से राज्य का दौरा करेंगी।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के मकसद से 16 जुलाई से राज्य का दौरा करेंगी।

सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी का पहले 14 जुलाई को लखनऊ जाने का कार्यक्रम था, लेकिन दिल्ली में कुछ अहम बैठकों की वजह से वह अब 16 जुलाई को वहां जाएंगी। उनका यह दौरा तीन या चार दिनों का हो सकता है।

इससे पहले, प्रियंका गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यह फैसला किया गया कि महंगाई, बेरोजगारी और 'जंगलराज' के खिलाफ यूपी कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी।

सूत्रों के मुताबिक, अपने लखनऊ प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों और जिला एवं शहर अध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगी। उन्होंने बताया कि वह किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी और पार्टी के घोषणापत्र समिति के काम की भी समीक्षा करेंगी।

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश दौरे के समय मजबूत सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी चर्चा करेंगी। लखनऊ में उनका उन बेरोजगारों नौजवानों के समूह से भी मिलने का कार्यक्रम है जो सरकारी भर्तियों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का भी दौरा करेंगी, हालांकि अभी इस कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू