देश की खबरें | प्रियंका ने उप्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा : अभी लड़ाई शुरू हुई है, नयी ऊर्जा के आगे बढ़ना है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना की पूर्व संध्या पर बुधवार को उत्तर प्रदेश में पार्टी के नेताओं, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अभी यह लड़ाई की शुरुआत भर है तथा भविष्य में हिम्मत और नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है।

नयी दिल्ली, नौ मार्च कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना की पूर्व संध्या पर बुधवार को उत्तर प्रदेश में पार्टी के नेताओं, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अभी यह लड़ाई की शुरुआत भर है तथा भविष्य में हिम्मत और नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है।

उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से राज्य की सत्ता से दूर रहने के बावजूद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से संघर्ष किया है, उस पर उन्हें गर्व है।

प्रियंका के मुताबिक, कांग्रेस के प्रयासों ने इस चुनाव में मुद्दा आधारित राजनीति को आगे बढ़ाया है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने एक संदेश में कहा, "लोकतंत्र का आधार जनता का मत (वोट)होता है। कल जो भी नतीजा आएगा, वह जनता के विवेक के अनुसार होगा। इसलिए हम सबको इस जनादेश का आदर करते हुए अपने देश-प्रदेश के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना के साथ जनता के लिए संघर्ष को जारी रखना है।"

उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, "हमारी लड़ाई अभी शुरू हुई है, हमें हिम्मत और नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है।"

उन्होंने यह भी कहा, "मतदान के दिन हमें सजग रहना है और एक-एक वोट की रक्षा करनी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज