देश की खबरें | मुरादाबाद से ‘न्याय यात्रा’ में शामिल हो सकती हैं प्रियंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा आगामी रविवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का हिस्सा बन सकती हैं।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा आगामी रविवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का हिस्सा बन सकती हैं।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि वह राज्य में इस यात्रा के जारी रहने तक मौजूद रह सकती हैं।

प्रियंका गांधी को चंदौली से ही इस यात्रा में शामिल होना था, लेकिन अस्वस्थ होने के चलते वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आगरा में इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीट में से 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बुधवार को कानपुर में थी, जबकि 22 और 23 फ़रवरी को यात्रा में विराम है।

यह यात्रा 24 फ़रवरी की सुबह मुरादाबाद से फ़िर शुरू होगी। उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा जिलों से गुजरते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी।

इसके बाद 26 फ़रवरी से एक मार्च तक यात्रा में विराम होगा, ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दो विशेष व्याख्यान दे सकें और नयी दिल्ली में होने वाली पार्टी की कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल हो सकें।

इस विराम के बाद दो मार्च को अपराह्न दो बजे धौलपुर से एक बार फिर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य ज़िलों से गुजरेगी।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी। अगले महीने मुंबई में इसका समापन होना है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू