देश की खबरें | प्रियंका गांधी आज वायनाड में जनसभाओं को संबोधित करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा अपने भाई एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ आज यानी रविवार को वायनाड में संयुक्त रूप से जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

वायनाड, एक दिसंबर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा अपने भाई एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ आज यानी रविवार को वायनाड में संयुक्त रूप से जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

वायनाड से अपनी पहली चुनावी जीत के बाद प्रियंका केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

पार्टी नेताओं ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका सुबह साढ़े 10 बजे मनंतवाड़ी, अपराह्न सवा 12 बजे सुल्तान बत्तेरी और अपराह्न डेढ़ बजे कलपेट्टा में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

अपनी यात्रा के पहले दिन शनिवार को प्रियंका ने राहुल गांधी के साथ तिरुवंबाड़ी के मुक्कम, नीलांबुर के करुलई, कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों के वंदूर और एडवन्ना में जनसभाओं में भाग लिया।

वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में वायनाड जिले में मनंतवाड़ी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित), सुल्तान बत्तेरी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) तथा कलपेट्टा, कोझिकोड जिले में तिरुवंबाड़ी और मलप्पुरम जिले में एरानाड, नीलांबुर और वंदूर की सात विधानसभा सीट शामिल हैं।

प्रियंका ने हालिया वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल कर अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स