देश की खबरें | प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को मप्र के धार जिले में जनसभा को संबोधित करेंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बृहस्पतिवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में धार जिले के मोहनखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। हाल के महीनों में राज्य का उनका यह तीसरा दौरा है।
भोपाल, चार अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बृहस्पतिवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में धार जिले के मोहनखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। हाल के महीनों में राज्य का उनका यह तीसरा दौरा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा कि प्रियंका गांधी वाद्रा और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ मोहनखेड़ा में जैन तीर्थ के दर्शन करने के बाद वहां सभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जैन मंदिर के ट्रस्टियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
उन्होंने कहा कि दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर रैली को संबोधित करने से पहले कांग्रेस महासचिव आदिवासी नायक टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
हाल के महीनों में भाजपा शासित मध्य प्रदेश की यह उनकी तीसरी यात्रा है।
राजपूत ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा उनकी रैलियों के दौरान भारी भीड़ और जनसमर्थन देखकर चिंतित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)