प्रयागराज: कोटवा बनी CHS में सुविधाओं की कमी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जताई चिंता, योगी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज के कोटवा में बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मरीजों को हो रही असुविधाओं पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया कि प्रयागराज के कोटवा में बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मरीज, सुविधाओं का बुरा हाल बयान कर रहे हैं. बाजपेयी ने यह भी बताया था कि सभी मरीज नहाने के लिए मोटर से आने वाले ताजे पानी का इस्तेमाल करते हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Photo Credits: IANS)

प्रयागराज, 1 जून: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Rahul Gandhi) ने प्रयागराज के कोटवा में बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मरीजों को हो रही असुविधाओं पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया कि प्रयागराज के कोटवा में बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मरीज, सुविधाओं का बुरा हाल बयान कर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "जमीनी सच्चाई मुख्यमंत्री जी के प्रचार से एकदम अलग है. उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है और ऐसे में इन सुविधाओं की स्थिति को सुधारना बहुत जरूरी है."

उल्लेखनीय है कि 28 मई को कोटवा बनी सीएचएस में कोरोना के कुछ मरीजों ने पानी और भोजन की समस्या को लेकर हंगामा किया था और इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. इस वीडियो को लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी एस बाजपेयी ने स्पष्टीकरण दिया था कि मोटर का (एमसीबी) स्विच दो घंटे के लिए खराब हो गया था जिसे बदल दिया गया है.

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- जनता की हालत देख भारत माता रो रही हैं और प्रधानमंत्री चुप हैं

बाजपेयी ने यह भी बताया था कि सभी मरीज नहाने के लिए मोटर से आने वाले ताजे पानी का इस्तेमाल करते हैं. छत की टंकी में पानी भरा होने के बावजूद मरीज इस पानी का इस्तेमाल नहीं करते. (एमसीबी) स्विच खराब होने से उन्हें सुबह ताजा पानी नहीं मिल पाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी