खेल की खबरें | प्रियंका महिलाओं पैदल चाल स्पर्धा में 17वें और भावना 32वें स्थान पर, गुरप्रीत पूरी नहीं कर सके रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की राष्ट्रीय रिकार्डधारी प्रियंका गोस्वामी शुक्रवार को यहां ओलंपिक की महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में आधी दूरी तक अच्छी स्थिति में थीं लेकिन अंत में 17वें स्थान पर जबकि हमवतन भावना जाट 32वें स्थान पर रहीं।

सापोरो , छह अगस्त भारत की राष्ट्रीय रिकार्डधारी प्रियंका गोस्वामी शुक्रवार को यहां ओलंपिक की महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में आधी दूरी तक अच्छी स्थिति में थीं लेकिन अंत में 17वें स्थान पर जबकि हमवतन भावना जाट 32वें स्थान पर रहीं।

गुरप्रीत सिंह पुरूषों की 50 किलोमीटर पैदल चाल पूरी नहीं कर सके और गर्मी तथा उमस के कारण ऐंठन की वजह से नाम वापस ले लिया। वह 35 किमी की दूरी दो घंटे 55 मिनट 19 सेकंड में पूरी करके 51वें स्थान पर थे। इसके बाद वह अलग बैठ गए और मेडिकल टीम ने उनकी मदद की ।

इससे भारतीय पैदल चाल खिलाड़ियों का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ।

पच्चीस वर्षीय प्रियंका ने एक घंटे 32 मिनट 36 सेकेंड का समय निकाला जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ एक घंटे 28 मिनट और 45 सेकेंड के प्रदर्शन से बाहर था जबकि यह उन्होंने फरवरी में नेशनल ओपन पैदल चाल चैम्पियनिशप के दौरान ही बनाया था।

स्पर्धा हालांकि काफी गर्मी और उमस भरी परिस्थितियों में संपन्न हुई।

प्रियंका शुरू में आगे चल रहे खिलाड़ियों में शामिल थी बल्कि आठ किलोमीटर तक दूरी तय करने के बाद वह सबसे आगे थीं लेकिन धीरे धीरे वह खिसकती चली गयीं।

भावना आगे चल रही खिलाड़ियों के साथ अपनी रफ्तार बरकरार नहीं रख सकीं और शुरू से ही पीछे चल रही थीं जिससे वह एक घंटे 37 मिनट 38 सेकेंड से 32वें स्थान पर रहीं।

पच्चीस साल की भावना का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटे 29 मिनट 54 सेकेंड का है।

इटली की एंतोनेला पामिसानो ने एक घंटे 29 मिनट 12 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीता जबकि कोलंबिया की सांड्रा लोरेना अरेनास ने रजत और चीन की होंग लियू ने कांस्य पदक हासिल किया।

गुरप्रीत का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीन घंटे 59 मिनट और 42 सेकंड का है जो उन्होंने फरवरी में राष्ट्रीय पैदलचाल चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतकर बनाया था ।

स्पर्धा शुरू होने के समय सापोरो ओडोरी पार्क पर तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस था लेकिन बाद में बढकर 30 डिग्री पहुंच गया । उमय भी 80 प्रतिशत थी । कुल 59 खिलाड़ियों में से 12 या तो पूरा नहीं कर सके या अयोग्य हो गए ।

पोलैंड के डेविड तोमाला ने स्वर्ण, जर्मनी के जोनाथन हिलबर्ट ने रजत और कनाडा के इवान डंफी ने कांस्य पदक जीता ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी