देश की खबरें | ‘विशेषाधिकार कानून से ऊपर नहीं: कश्मीरी पत्रकार के वीडियो पर सीमा शुल्क विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर की एक पत्रकार के बैग का यहां हवाई अड्डे पर जांच संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बैग की जांच नियमित रूप से की जाती है और ‘‘विशेषाधिकार कानून से ऊपर नहीं हैं।’’

नयी दिल्ली, 26 फरवरी कश्मीर की एक पत्रकार के बैग का यहां हवाई अड्डे पर जांच संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बैग की जांच नियमित रूप से की जाती है और ‘‘विशेषाधिकार कानून से ऊपर नहीं हैं।’’

पत्रकार याना मीर ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर आगमन पर अपने बैग की सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा जांच किये जाने एक वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किये जाने के बाद यह प्रतिक्रिया आयी।

दिल्ली सीमा शुल्क (हवाई अड्डा एवं सामान्य) ने मीर के पोस्ट के जवाब में ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बैग की जांच नियमित रूप से की जाती है। अन्य यात्री बिना किसी दिक्कत के अपना सामान स्कैनर के अंदर रख देते हैं, याना मीर को अनावश्यक रूप से बुरा लगा। कर्मचारी पूरे समय विनम्र रहे। विशेषाधिकार कानून से ऊपर नहीं हैं। फुटेज पूरी कहानी कहती है।’’

विभाग ने अपने दावे के समर्थन में वीडियो फुटेज भी साझा किया।

विभाग ने कहा, "जब याना मीर से उनके बैग की जांच कराने का अनुरोध किया गया तो उन्होंने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। उनका सामान अंततः एयरलाइन कर्मचारी और सीमा शुल्क अधिकारी द्वारा जांच के लिए उठाया गया, जैसा कि फुटेज में देखा गया है।"

इससे पहले दिन में, मीर ने बैग जांच के वीडियो के साथ एक पोस्ट साझा किया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘भारत में मेरा स्वागत कैसे किया गया: मैडम अपना बैग की जांच करा लें, अपना बैग खोलें, आपके पास लुई विटॉन शॉपिंग बैग क्यों है? क्या आपने उसके लिए भुगतान किया? बिल कहां हैं?’’

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "लंदनवासी मेरे बारे में क्या सोचते हैं: भारतीय मीडिया योद्धा। दिल्ली सीमा शुल्क विभाग मेरे बारे में क्या सोचता है: ब्रांड स्मगलर।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी