देश की खबरें | कर्तव्य पथ की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे निजी सुरक्षा गार्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ के उद्घाटन के साथ ही इसकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों के अलावा 80 से अधिक निजी सुरक्षा गार्ड नए सिरे से तैयार पूरे खंड पर नजर रखेंगे ताकि चोरी और नुकसान की घटनाओं को रोका जा सके। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ के उद्घाटन के साथ ही इसकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों के अलावा 80 से अधिक निजी सुरक्षा गार्ड नए सिरे से तैयार पूरे खंड पर नजर रखेंगे ताकि चोरी और नुकसान की घटनाओं को रोका जा सके। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के मुताबिक कम से कम दो महीने तक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। हालांकि, आगंतुकों के लिए कोई बड़ा प्रतिबंध नहीं होगा।

परियोजना का क्रियान्वयन कर रही एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने पूरे गलियारे को पांच हिस्सों में विभाजित किया है-इंडिया गेट, सी हेक्सागोन से मान सिंह रोड, मान सिंह रोड से जनपथ, जनपथ से रफी मार्ग और रफी मार्ग से विजय चौक। योजना के तहत इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक उद्यान क्षेत्र में खाद्य सामग्री की अनुमति नहीं होगी।

अधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई बनाए रखना एक चुनौती होगी क्योंकि उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में लोग इस क्षेत्र में पहुंचेंगे, जिसे राष्ट्रीय राजधानी में सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थान माना जाता है।

उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सफाई कर्मचारियों को समुचित संख्या में क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। सफाई कर्मचारियों की बड़ी टीम तैनात की जाएगी।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘पूरे खंड पर 80 से अधिक सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। हमने दिल्ली पुलिस से भी अपने जवानों को तैनात करने का अनुरोध किया है। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के पीछे उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई चोरी न हो और नयी स्थापित सुविधाओं को नुकसान न पहुंचे।’’

एक अन्य अधिकारी ने सुविधाओं के बारे में बताया कि इंडिया गेट के पास दो ब्लॉक हैं और प्रत्येक ब्लॉक में आठ दुकानें हैं। उन्होंने कहा कि आइसक्रीम बेचने वाली गाड़ियों को केवल ‘वेंडिंग जोन’ में ही जाने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सड़कों पर आइसक्रीम ट्रॉली की अनुमति नहीं हो।

पूरे खंड पर 1,125 वाहनों के लिए पार्किंग की जगह बनाई गई है। इंडिया गेट के पास 35 बसों के लिए पार्किंग की जगह भी तैयार की गई है।

सेंट्रल विस्टा की पुनर्विकास परियोजना के तहत एक नया त्रिकोणीय संसद भवन, एक साझा केंद्रीय सचिवालय, तीन किलोमीटर लंबे राजपथको की साज सज्जा, प्रधानमंत्री का नया निवास और कार्यालय तथा उपराष्ट्रपति के एक नए एन्क्लेव की परिकल्पना की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू