देश की खबरें | निजी अस्पताल में भर्ती मरीज पड़ोस की छत पर मृत मिला: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में झुंझुनू के एक निजी अस्पताल में भर्ती 45 साल का एक मरीज बगल की इमारत की छत पर मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 28 जनवरी राजस्थान में झुंझुनू के एक निजी अस्पताल में भर्ती 45 साल का एक मरीज बगल की इमारत की छत पर मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लीवर की बीमारी से पीड़ित संजीव जाट (45) को 23 जनवरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह सोमवार सुबह से ही वार्ड से लापता था और उसका शव अस्पताल भवन से सटे एक स्कूल की छत पर मिला जो अस्पताल की छत से कई फुट नीचे है।

कोतवाली के थानाधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि संजीव अपने वार्ड से लापता था और अस्पताल के कर्मचारियों ने सोचा कि मरीज घर चला गया है।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य पूरे दिन उसकी तलाश करते रहे और रात में वह बगल की एक इमारत की छत पर मृत मिला।

सिंह ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है कि वह छत पर कैसे गिरा और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दी है और उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\