देश की खबरें | निजी अस्पताल ने डीआर टीबी की दवा निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के साथ साझेदारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के एक निजी अस्पताल ने दवा प्रतिरोधी तपेदिक (डीआर-टीबी) का इलाज निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के साथ साझेदारी की है।

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली के एक निजी अस्पताल ने दवा प्रतिरोधी तपेदिक (डीआर-टीबी) का इलाज निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के साथ साझेदारी की है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नई दवा अब केवल सरकार द्वारा निर्धारित केंद्रों और बीलएके-मैक्स अस्पताल में मिलेगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली राज्य टीबी नियंत्रण कार्यालय ने हाल में बीएलके-मैक्स अस्पताल से डीआर टीबी के खिलाफ इस राष्ट्रीय लड़ाई में सहयोग के लिए प्रस्ताव दिया था, ताकि निजी क्षेत्र में भी टीबी की दवाइयां दी जा सकें।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, विकासशील देशों में टीबी जन स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय है और दुनिया के 25 फीसदी टीबी के मामले भारत में हैं।

टीबी के जो मरीजों डीआर-टीबी की चपेट में आ जाते हैं उनकी स्थिति काफी खराब हो जाती है और ऐसे मरीज परिवार और समाज में टीबी फैला सकते हैं।

बीएलके मैक्स ‘सेंटर ऑफ चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी डिसीज़’ के वरिष्ठ निदेशक डॉ संदीप नय्यर ने कहा, '' बीमारी के बारे में सभी तरह के लोगों के बीच जागरुकता की भी जरूरत है। इस बीमारी का सही तरीके से पता लगाना और फिर मुंह से ली जाने वाली दवाई के जरिए बेहतर इलाज बेहद आवश्यक है।”

उन्होंने कहा कि इस बीमारी का इलाज आसान नहीं है लेकिन इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली नए किस्म की दवाइयों ने इसे सरल बना दिया है।

उन्होंने बताया कि डीआर-टीबी के इलाज के लिए पहले 12-15 महीने तक दवाई चलती थी, जो अवधि घटकर सिर्फ छह महीने हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block Update: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; घर से निकलने से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त