देश की खबरें | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस राजमार्ग पर निजी बस पलटी, 12 यात्री घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक निजी बस के पलट जाने से 12 लोग घायल हो गये।

जयपुर, 11 अगस्त राजस्थान के दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक निजी बस के पलट जाने से 12 लोग घायल हो गये।

पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गिरिराज प्रसाद ने बताया कि रविवार तड़के दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस राजमार्ग पर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक निजी बस बेकाबू होकर पलट गई जिससे गाड़ी में सवार 12 लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि बस का स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्रसाद ने बताया कि घायलों में से चार को अस्पताल से छुट्टी दे गई गई है।

उन्होंने बताया कि बस में करीब 70 सवारियां सवार थी।

प्रसाद ने बताया कि बस के शेष यात्री अपने अपने गंतव्य स्थान के लिये रवाना हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\