देश की खबरें | नवी मुंबई में प्रेम प्रसंग के संदेह में निजी बैंक की प्रबंधक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में एक निजी बैंक की महिला प्रबंधक की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ जनवरी नवी मुंबई में एक निजी बैंक की महिला प्रबंधक की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को संदेह था कि महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस ने आरोपी शोएब शेख (24) को तड़के उपनगरीय साकी नाका स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, इससे पहले कि वह उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगर के लिए भाग जाता।

उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी शोएब ने खुलासा किया कि वह सोमवार को अपनी प्रेमिका एमी उर्फ अमित रवींद्र कौर (35) के साथ नवी मुंबई के एक होटल में रुका था। शोएब को संदेह था कि रवींद्र कौर का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है और उसने गुस्से में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अपराध तब सामने आया जब मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि शोएब कुछ अवैध गतिविधियों में शामिल है। जिसके बाद पुलिस की टीम साकी नाका स्थित उसके घर पहुंची।

पूछताछ के दौरान शोएब ने पुलिस को हत्या के बारे में बताया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में अपने समकक्षों को इस बारे में सूचित किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘तुर्भे में पुलिस की एक टीम होटल पहुंची जहां उन्हें एक कमरे के अंदर महिला का शव मिला। ’’

उन्होंने कहा कि महिला आईडीएफसी बैंक की नवी मुंबई शाखा में प्रबंधक के रूप में कार्यरत थी। वह मुंबई के सायन कोलीवाड़ा इलाके की रहने वाली थी।

अधिकारी ने बताया कि शव की बरामदगी के बाद शोएब को 302 (हत्या की सजा) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त