देश की खबरें | तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया और गोगी गिरोह के कैदी भिड़े, एक बंदी को नुकीला सुआ घोपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिहाड़ जेल संख्या 3 में टिल्लू ताजपुरिया और गोगी गिरोह के सदस्यों के बीच हुई भिड़ंत में एक कैदी को नुकीला सुआ घोपकर घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह जून तिहाड़ जेल संख्या 3 में टिल्लू ताजपुरिया और गोगी गिरोह के सदस्यों के बीच हुई भिड़ंत में एक कैदी को नुकीला सुआ घोपकर घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी हितेश घायल हुआ है और उसे उपचार के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि जेल के अंदर बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे गोगी गिरोह के सदस्य हितेश और टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो अन्य सदस्यों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था।

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि हितेश को बर्फ तोड़ने वाला नुकीला सुआ घोपा गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया, "बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की ओर से हरि नगर पुलिस थाने को सूचना मिली कि तिहाड़ जेल से एक घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की पड़ताल की।"

उन्होंने कहा, "हितेश पर हमला करने वालों के नाम गौरव लोहरा और गुरिंदर के तौर पर सामने आए हैं। फिहलाल हमलावरों की पहचान की पुष्टि जांच का विषय है। हितेश घायल हुआ है और उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

अधिकारी ने बताया कि हितेश वर्ष 2019 से जेल में है, जबकि गौरव और गुरिंदर पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा, "जख्मों को देखते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।"

जेल के अंदर के सूत्रों ने बताया कि हितेश अन्य कैदियों के साथ बात कर रहा था, तभी दोनों वहां पहुंचे और उससे बहस शुरू कर दी। जल्द ही बहस हाथापाई में बदल गई और आरोपियों में से एक ने उस पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि जेल संख्या 3 में कोई वीआईपी नेता बंद नहीं है।

गैंगस्टर ताजपुरिया की पिछले साल मई में इसी जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

स्वाती

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी