देश की खबरें | प्रधान ने शिक्षकों के टीकाकरण, स्कूलों को फिर से खोलने की स्थिति की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को देशभर में शिक्षकों के टीकाकरण और स्कूलों को फिर से खोलने की स्थिति की समीक्षा की । उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य स्थिति और जीवंतता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
नयी दिल्ली, दो नवंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को देशभर में शिक्षकों के टीकाकरण और स्कूलों को फिर से खोलने की स्थिति की समीक्षा की । उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य स्थिति और जीवंतता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
शिक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अभी तक अधिकांश राज्यों ने सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए हैं तथा 92 प्रतिशत से अधिक शिक्षण कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है।
मंत्रालय के अनुसार, केंद्र सरकार के तहत आने वाले संस्थानों में 96 प्रतिशत से अधिक शिक्षण कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
इस बैठक में कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी उपस्थित थे।
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्रधान नियमित रूप से शिक्षण कर्मचारियों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के टीकाकरण की निगरानी कर रहे हैं, ताकि स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उचित वातावरण बनाया जा सके।
प्रधान ने देश में बड़े पैमाने पर हो रहे टीकाकरण के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य स्थिति और जीवंतता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)