देश की खबरें | प्रधानमंत्री को सीमाओं से ज्यादा अपनी छवि की चिंता : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि लद्दाख के पेंगोंग सो और गलवान घाटी के बाद चीन के सैनिक डेपसांग इलाके में भी भारतीय सीमा के अंदर घुस आए हैं और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की घुसपैठ से लगातार इनकार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें देश की सीमाओं से ज्यादा अपनी छवि की चिंता है।

नयी दिल्ली, 26 जून कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि लद्दाख के पेंगोंग सो और गलवान घाटी के बाद चीन के सैनिक डेपसांग इलाके में भी भारतीय सीमा के अंदर घुस आए हैं और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की घुसपैठ से लगातार इनकार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें देश की सीमाओं से ज्यादा अपनी छवि की चिंता है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री पल्लम राजू और भंवर जितेंद्र सिंह ने यह दावा भी किया कि चीन के साथ गतिरोध न सिर्फ खुफिया विफलता है, बल्कि इस सरकार की व्यक्ति केंद्रित कूटनीति की नाकामी भी है।

यह भी पढ़े | Aurangabad's Bajaj Factory Employees Test COVID-19 Positive: औरंगाबाद में बजाज कंपनी के 79 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित, दो दिन कंपनी रहेगी बंद.

राजू ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस मुश्किल समय में हम देश और अपनी सेना के साथ खड़े हैं, लेकिन सरकार से सवाल पूछना जारी रखेंगे।’’

उनके मुताबिक, डेपसांग में 2013 में भी चीन ने यह हरकत की थी और 21 दिनों तक गतिरोध चला था। चीन को पीछे हटना पड़ा था और पूर्व की यथास्थिति बहाल हुई थी।

यह भी पढ़े | CBSE Board Exams 2020: सुप्रीम कोर्ट ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने संबंधी अधिसूचना को दी मंजूर.

राजू ने कहा, ‘‘1993 के बाद से दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए और चीन उनका उल्लंघन कर रहा है। ऐसे में सरकार को मजबूत रुख अपनाना चाहिए था।’’

जितेंद्र सिंह ने मीडिया की खबरों और रक्षा विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ आज देश के सामने एक बहुत बड़ा खतरा है। मोदी जी की कमजोर सरकार में आज (डेपसांग में) एलएसी के अंदर 18 किलोमीटर तक चीन की सेना घुस चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उपग्रह के चित्र, मीडिया की रिपोर्ट और रक्षा विशेषज्ञों के माध्यम से पता चल रहा है कि पीपी -10 और पीपी-13 तक अब हमारी भारतीय सेना के जवान और अफसर गश्त नहीं कर सकते।’’

सिंह ने यह दावा भी किया, ‘‘पीएलए की सेना काफी आगे पहुंच चुकी हैं। आज उसकी मौजूदगी जहां है वहां से हमारी हवाई पट्टी सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है। इसका मतलब वो सीधा गोलाबारी कर सकते हैं। एक ऐसी स्थिति वहां उत्पन्न हो गई है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या प्रधानमंत्री झूठ नहीं बोल रहे हैं? क्या उनके झूठ से देश की सेना का मनोबल नहीं गिर रहा है? चीन के राष्ट्रपति के साथ उनकी 18 बार मुलाकात हुई और इन मुलकातों का देश को क्या फायदा मिला?’’

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘हमें पूरा भरोसा है कि हमारी सेना फिर से चीन को खदेड़ने में सक्षम है। लेकिन सरकार समस्या से ही इनकार कर रही है और ध्यान भटकाने में लगी हुई है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री जी को देश की सीमाओं से ज्यादा अपनी छवि की चिंता है। इसलिए इस समस्या से लगातार इनकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, आप अपनी छवि की चिंता में देश की सीमाओं की सुरक्षा से समझौता क्यों कर रहे हैं?’’

खेड़ा ने कहा कि देश की जनता ने इस सरकार को 303 सीटों का विशाल बहुमत दिया है और ऐसे में देश की सीमा की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है और कांग्रेस उसे इस जिम्मेदारी का अहसास कराती रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका