देश की खबरें | राष्ट्रीय शिक्षा नीति के एक साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री करेंगे कार्यक्रम को संबोधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने के एक साल पूरा होने के अवसर पर आगामी 29 जुलाई को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने के एक साल पूरा होने के अवसर पर आगामी 29 जुलाई को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

यह जानकारी सूत्रों ने दी है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति के एक साल पूरा होने पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे। वह इस दौरान इस नीति के क्रियान्वयन में हुई अब तक की प्रगति पर बोल सकते हैं और साथ ही आगामी परियोजनाओं की एक रूपरेखा भी प्रस्तुत कर सकते हैं।’’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी डिजिटल माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पिछले साल 29 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। इस नीति में शिक्षा की पहुंच, समता, गुणवत्ता, वहनीयता और उत्तरदायित्व जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

नई शिक्षा नीति के तहत केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र पर देश की जीडीपी के 6 प्रतिशत हिस्से के बराबर निवेश का लक्ष्य रखा गया है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत ही ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय’ का नाम बदल कर ‘शिक्षा मंत्रालय’ करने को भी मंज़ूरी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट