देश की खबरें | प्रधानमंत्री शुक्रवार को केरल में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी प्रदेश केरल में शुक्रवार 19 फरवरी को बिजली और शहरी क्षेत्रों की कई प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी प्रदेश केरल में शुक्रवार 19 फरवरी को बिजली और शहरी क्षेत्रों की कई प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को कहा कि मोदी 320 केवी पुगलुर (तमिलनाडु)- - त्रिशूर (केरल) बिजली पारेषण परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह अत्याधुनिक हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) परियोजना है।

यह परियोजना 5,070 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुयी है और इससे पश्चिमी क्षेत्र से 2000 मेगावाट बिजली भेजने की सुविधा मिलेगी तथा केरल में मांग को पूरा किया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी 50 मेगावाट की कसारगोड सौर ऊर्जा परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस परियोजना को राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन के तहत विकसित किया गया है।

केंद्र सरकार ने कसारगोड़ जिले में 250 एकड़ भूमि पर तैयार इस परियोजना में लगभग 280 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

अन्य परियोजनाओं के बीच प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र की आधारशिला रखेंगे। इस पर 94 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इसके अलावा, मोदी तिरुवनंतपुरम में स्मार्ट सड़कों की परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे जिसकी अनुमानित लागत 427 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के तहत राज्य की राजधानी में 37 किमी मौजूदा सड़कों को विश्व स्तरीय स्मार्ट सड़कों में बदलने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है