देश की खबरें | प्रधानमंत्री आज करेंगे ‘कृषि अवसंरचना कोष’ के तहत वित्तपोषण सुविधा की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को बलराम जयंती, हलछठ और दाऊ जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अवसर पर वह ‘‘कृषि अवसंरचना कोष’’ के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तपोषण सुविधा की शुरुआत करेंगे।।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को बलराम जयंती, हलछठ और दाऊ जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अवसर पर वह ‘‘कृषि अवसंरचना कोष’’ के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तपोषण सुविधा की शुरुआत करेंगे।।

प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर किसानों से संबंधित इस त्योहार के लिए कृषि जगत से जुड़े लोगों को ढेर सारी बधाइयां दीं।

यह भी पढ़े | रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत पहल के लिए एक बड़ा पुश देने को तैयार, 101 वस्तुओं पर MDO आयात एम्बार्गो को करेगा पेश- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हलछठ भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘इस कार्यक्रम में ‘पीएम-किसान योजना’ के अंतर्गत सहायता राशि की छठी किस्त भी जारी की जाएगी। 8.5 करोड़ किसानों के खातों में 17,000 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए जाएंगे। कोविड-19 महामारी के दौरान यह योजना किसानों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है।’’

यह भी पढ़े | कानपुर: बिकरू हत्याकांड के आरोपी ने नाटकीय तरीके से किया आत्मसमर्पण, अपराध के लिए मांगी माफी.

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में देश भर के लाखों किसान, सहकारी समितियां और आम नागरिक शामिल होंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने एक लाख करोड़ रुपये का ‘‘कृषि अवसंरचना कोष’’ बनाने को मंजूरी दी थी

ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मानसी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला