जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री दो मार्च को करेंगे दूसरे मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन: मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को दूसरे मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन (एमाईएस 2021) का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का यह दूसरा संस्करण ‘ऑनलाइन’ होगा और इसमें 24 देश भाग लेंगे।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को दूसरे मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन (एमाईएस 2021) का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का यह दूसरा संस्करण ‘ऑनलाइन’ होगा और इसमें 24 देश भाग लेंगे।

भारतीय दूतावासों के जरिये के जरिये सम्मेलन में भाग लेने के लिये उन 56 देशों को आमंत्रित किया गया है, जिनकी सीमाएं समुद्र से लगी हैं। इसमें चीन शामिल नहीं हैं।

मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में करीब 20,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे और एमआईएस 2021 के दूसरे संस्करण में 400 से अधिक परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

सम्मेलन का आयोजन बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय उद्योग भागीदारफिक्की और ‘नॉलेज’ भागीदार के रूप में ईवाई के साथ मिलकर कर रहा है।

मांडविया ने कहा कि एमआईएस ज्ञान के आदान-प्रदान और अवसरों के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिये एक महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है।

उन्होंने इस मौके पर एमआईएस 2021 के लिये पुस्तिका जारी की और वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मैरीटाइमइंडियासम्मिट.इन (www.maritimeindiasummit.in) की शुरूआत की।

कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सम्मेलन ‘ऑनलाइन’ होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\