जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री बुधवार को करेंगे बैंक, एनबीएफसी प्रमुखों के साथ बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बड़े बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वह कोरोना वायरस संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बड़े बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वह कोरोना वायरस संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे।

आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री बैंकों और एनबीएफसी प्रमुखों के साथ भविष्य के दृष्टिकोण एवं रूपरेखा पर चर्चा और विचार-विमर्श करेंगे।

यह भी पढ़े | Monalisa Bold Photo: मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के जन्मदिन पर शेयर की बेहद ही हॉट फोटो, अंदाज देख उड़ जाएंगे होश.

बयान में कहा गया है, ‘‘बैठक के एजेंडे में ऋण उत्पाद और डिलिवरी के दक्ष मॉडल, प्रौद्योगिकी के जरिये वित्तीय सशक्तिकरण और वित्तीय क्षेत्र के स्‍थायित्‍व एवं बाजार में टिके रहने के लिए विवेकपूर्ण तौर-तरीके शामिल हैं।’’

बैंक ढांचागत क्षेत्र, कृषि, एमएसएमई (सूक्ष्‍म, लघु एवं मझोले उद्यम) समेत स्थानीय विनिर्माण को वित्त सुविधा उपलब्ध कराकर आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

बैठक में सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री पिछले कुछ सप्ताह से अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों पर बैठकें कर रहे हैं और यह उसी कड़ी का हिस्सा है।

बैठक में चर्चा अर्थव्यवस्था को गति देने के इर्द-गिर्द केंद्रित रह सकती है। विभिन्न घरेलू और वैश्विक एजेंसियों ने आर्थिक वृद्धि दर में (-) 3.2 से (-) 9.5 प्रतिशत तक की गिरावट का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\