कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा, कहा- वैक्सीन की किल्लत खत्म करें प्रधानमंत्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए उनपर कोविड-19 टीकों के बारे ''गलतफहमी, असमंजस और झूठ'' फैलाने का आरोप लगाया, जिसके चलते कई लोग खुराक लेने से इनकार कर रहे हैं और ''उनकी जान खतरे में पड़ रही है."

राहुल गांधी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को कोविड-19 (Covid-19) टीकों की किल्लत खत्म करनी चाहिये और इस महत्वपूर्ण मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिये बहाने नहीं बनाने चाहिये. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिये टीके उपलब्ध होने चाहिये. गांधी ने प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो संबोधन ''मन की बात'' (Mann ki Baat) के प्रसारण के बाद यह बात कही, जिसमें मोदी ने टीके को लेकर हिचकिचाहट खत्म करने की बात कही है. Sonia Gandhi ने टीके की दोनों खुराकें लीं, Rahul Gandhi के संक्रमित होने के चलते टीकाकरण में देरी हुई: कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने 'मन की बात' हैशटैग इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ''काम की बात सिर्फ़ एक- वैक्सीन की कमी ख़त्म करो! बाक़ी सब ध्यान भटकाने के बहाने हैं.'' उन्होंने लिखा, ''बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुँचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो!''

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए उनपर कोविड-19 टीकों के बारे ''गलतफहमी, असमंजस और झूठ'' फैलाने का आरोप लगाया, जिसके चलते कई लोग खुराक लेने से इनकार कर रहे हैं और ''उनकी जान खतरे में पड़ रही है."

उन्होंने ट्वीट किया, ''राहुल बाबा शर्म करो, वैक्सीन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नहीं, तो क्या आप लगवा रहे हैं? प्रधानमंत्री जी देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन लगवा रहे हैं और आप केवल भ्रम फैला रहे हो! आपने भ्रम फैलाया, झूठ बोला जिसके कारण कई लोगों ने वैक्सीन लगवाने से इनकार किया.''

मोदी ने रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के डुलारिया गांव के निवासियों को संबोधित करते हुए लोगों से कोरोना वायरस रोधी टीकों के बारे में चिंताएं त्यागने का अनुरोध किया.

चौहान ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज बैतूल ज़िले के गाँव डुलारिया में ग्रामवासियों से बात की जो भ्रम के कारण वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे. उन्हें सरल शब्दों में समझाया और वहाँ गाँव वालों ने वैक्सीन लगवाना शुरू कर दिया.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\