देश की खबरें | प्रधानमंत्री कोलकाता में रविवार को रैली को संबोधित करेंगे, मिथुन की उपस्थिति पर संशय बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे।

कोलकाता, छह मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री की रविवार की रैली को भगवा दल द्वारा इस साल फरवरी में शुरू की गई ''परिवर्तन यात्रा'' का समापन कार्यक्रम माना जा रहा है।

भाजपा के एक नेता ने कहा, '' प्रधानमंत्री ब्रिगेड परेड मैदान में रैली के साथ ही चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे।''

राज्य में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद रविवार को होने वाली रैली पश्चिम बंगाल में भाजपा का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा।

भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए भारी भीड़ जुटाने की योजना बनाई है।

भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव के दो चरणों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी करने वाली थी लेकिन उसने प्रधानमंत्री की रैली के चलते इसे टाल दिया।

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि रैली संपन्न होने के बाद भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि रैली के दौरान बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत अन्य हस्तियों के भी मंच पर मौजूद रहने की उम्मीद है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘वह कल की रैली में उपस्थित रह सकते हैं। देखते हैं क्या होता है।’’

हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\