देश की खबरें | प्रधानमंत्री बताएं हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास क्यों किया गया: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को जनसभा के मद्देनजर राज्य से संबंधित कुछ विषय पर उनसे सवाल किए और कहा कि प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने का प्रयास क्यों किया था।

नयी दिल्ली, 24 मई कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को जनसभा के मद्देनजर राज्य से संबंधित कुछ विषय पर उनसे सवाल किए और कहा कि प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने का प्रयास क्यों किया था।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्र में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "भाजपा ने हिमाचल की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को बेशर्मी से अस्थिर करने की कोशिश क्यों की? क्या निवर्तमान प्रधानमंत्री अग्निपथ योजना को ख़त्म करने का वादा करेंगे? मोदी सरकार ने रेलवे परियोजनाओं पर काम क्यों नहीं किया?"

कांग्रेस नेता ने कहा , "अन्य राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है। जो छह विधायक राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा के हाथों बिक गए थे, उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उनके जाने से खाली हुई सीटों पर भाजपा ने बेशर्मी से उन्हें ही उम्मीदवार बनाया है। "

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन के 10 वर्षों में यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के लिए गंदी राजनीति अपवाद नहीं है, बल्कि यह उनका सिद्धांत है।

रमेश ने कहा, "गोवा से सिक्किम, महाराष्ट्र से कर्नाटक और अब हिमाचल प्रदेश तक - कोई भी राज्य उनके हथकंडों से सुरक्षित नहीं है। उन्होंने ग़लत तरीक़े से हासिल किए गए चुनावी बॉण्ड से प्राप्त धन का इस्तेमाल करके देश के हर कोने में खुलेआम सरकारों को गिराया है या गिराने की कोशिश की है।’’

कांग्रेस नेता ने सवाल किया ‘‘हिमाचल प्रदेश सरकार को गिराने की कोशिश में कितनी क़ीमत चुकानी पड़ी? प्रत्येक विधायक को दलबदल के लिए कितना माल दिया गया? "

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\