देश की खबरें | ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने ओडिशा के एक थाने में एक सैन्य अधिकारी पर कथित हमले और उसकी मंगेतर के साथ ‘‘यौन दुर्व्यवहार’’ की घटना को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों में रक्षक भक्षक बन जाते हैं।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर कांग्रेस ने ओडिशा के एक थाने में एक सैन्य अधिकारी पर कथित हमले और उसकी मंगेतर के साथ ‘‘यौन दुर्व्यवहार’’ की घटना को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों में रक्षक भक्षक बन जाते हैं।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस पर चुप्पी तोड़नी चाहिए और महिला आयोग को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए।

ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भुवनेश्वर के भरतपुर पुलिस थाने में एक सैन्य अधिकारी पर कथित हमले और उसकी मंगेतर के साथ ‘‘यौन दुर्व्यवहार’’ के सिलसिले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

सुप्रिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये सब उस ओडिशा में हो रहा है, जहां भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण की बातें करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ित महिला खुद एक वकील होने के साथ ही भारतीय सेना के अधिकारी की मंगेतर हैं, जो सिख रेजीमेंट में मेजर हैं। यह देश सिख रेजिमेंट की सेवा का ऋण ऐसे चुका रहा है?’’

कांग्रेस नेता का कहना था, ‘‘पुलिस को देखकर जिन अपराधियों की रूह कांप जानी चाहिए, वही पुलिस वाले मदद मांगने गई महिला का यौन शोषण करते हैं। ऐसे में महिलाएं कहां सुरक्षित हैं?’’

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आखिर ऐसा क्यों है कि जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार बनती है, वहां रक्षक.. भक्षक बन जाता है? नरेन्द्र मोदी दौड़-दौड़कर पार्टी का प्रचार करेंगे, लेकिन इन मामलों में वे और भाजपा की महिला मंत्रियों के मुंह से एक शब्द नहीं निकलेगा।’’

सुप्रिया ने कहा, ‘‘ हमारी मांग है कि महिला सुरक्षा प्राथमिकता बनाई जाए, महिला विरोधी अपराधों पर नरेन्द्र मोदी चुप्पी तोड़ें और महिला आयोग इस मामले का संज्ञान ले। ये मानवाधिकार का मामला है।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी