देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

नयी दिल्ली, आठ जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के कोरोना वायरस संक्रमण से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मोदी ने टवीट कर कहा, ‘‘मेरे मित्र, राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो, मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और भगवान से प्रार्थना भी करता हूं।’’

यह भी पढ़े | Kanpur Encounter Update: विकास दुबे का एक और साथी श्यामू बाजपेयी गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम.

बोलसोनारो ने मंगलवार को राजधानी ब्रासीलिया में पत्रकारों से बातचीत में अपने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

बोलसोनारो ने कहा, ''मैं ठीक हूं। मेरी तबीयत सामान्य है। मैं यहां चहलकदमी भी करना चाहता हूं, लेकिन चिकित्सा सलाह के मद्देनजर ऐसा नहीं कर सकता। ''

यह भी पढ़े | Stock Market Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 10,800 अंक के पार.

इससे पहले, मार्च में फ्लोरिडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद उन्होंने तीन बार कोविड-19 जांच कराई थी, जिसमें उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी।

ब्राजील में अब तक 15 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 65 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों और इस महामारी से मौत के मामलों में दुनिया में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)