देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को कांकेर शहर में रैली को करेंगे संबोधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

रायपुर, एक नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

राज्य में चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली चुनावी रैली है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को कांकेर जिले में एक सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को अपराह्न 1:55 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से रायपुर विमानतल पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से कांकेर रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली दोपहर बाद तीन बजे कांकेर शहर में होगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को व्यापक सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

कांकेर राजधानी रायपुर से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा में राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बलों के अलावा विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के जवानों को तैनात किया गया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी बृहस्पतिवार को राज्य के राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे।

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में 15 वर्ष (2003-2018) तक सत्ता में रहने के बाद भाजपा को 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा अब राज्य की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।

नब्बे सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सात जिलों तथा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों की 20 सीटों में पहले चरण में तथा शेष 70 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड