देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात दौरे पर जाएंगे, विभिन्न परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार से गुजरात का दो दिवसीय दौरा करेंगे, जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

अहमदाबाद (गुजरात), 29 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार से गुजरात का दो दिवसीय दौरा करेंगे, जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

गुजरात, मोदी का गृह राज्य है और इस साल के अंत तक वहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में करीब तीन दशक से शासन कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में कायम रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री सूरत में डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार और इसके पहले चरण के कार्यों का उद्घाटन करने के साथ-साथ 3,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद यहां लिंबायत क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद भावनगर जाएंगे और करीब 6,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिसमें भावनगर में दुनिया का पहला सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) टर्मिनल तथा एक ब्राउनफील्ड बंदरगाह शामिल है।

विज्ञप्ति के अनुसार, भावनगर शहर के जवाहर चौक इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री का वहां दो किलोमीटर लंबा रोड शो करने का भी कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री शाम को अहमदाबाद शहर के मोटेरा इलाके में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। उनका अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में गुजरात सरकार के नवरात्रि उत्सव में भाग लेने का भी कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू