विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी भारत में हुए विकास से जुड़ी बातें साझा करेंगे: राजदूत हरीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र में अगले सप्ताह आयोजित होने वाले 'भविष्य का शिखर सम्मेलन’ में भारत में हुए विकास से जुड़ी बातें साझा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 21 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र में अगले सप्ताह आयोजित होने वाले 'भविष्य का शिखर सम्मेलन’ में भारत में हुए विकास से जुड़ी बातें साझा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने 'पीटीआई' को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह भारत के अपने घरेलू विकास की कहानी साझा करेंगे।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को अमेरिका पहुंचेंगे, जहां वह डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड के चौथे शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन क्वाड के वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद न्यूयॉर्क जाएंगे, जहां वह 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित होने वाले ‘भविष्य का शिखर सम्मेलन’ को भी संबोधित करेंगे और इसके बाद भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।

हरीश ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन का ध्यान विशेष रूप से युवाओं पर है क्योंकि वह विश्व का भविष्य हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की जनसंख्या 140 करोड़ है और हमारी अधिकांश आबादी युवा है इसलिए यह हमारे युवाओं का संदेश लेकर आता है। जब प्रधानमंत्री बोलते हैं तो वह भारत के युवाओं का संदेश पूरी दुनिया के सामने लाते हैं।’’

हरीश ने कहा, ‘‘हम अपने युवाओं को कैसे शामिल कर सकते हैं और भविष्य में कैसे उनकी हिस्सेदारी ला सकते हैं? हम उन्हें शासन प्रक्रियाओं में कैसे शामिल कर सकते हैं? दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर देखें तो मेरा मानना है कि जिस तरह से हमने अपने युवाओं को राजनीतिक, आर्थिक और विकास से जुड़ी प्रक्रियाओं में शामिल होने और राष्ट्र के विकास में भागीदार बनने के लिए सशक्त बनाया है, तो भारत से बेहतर कोई उदाहरण नहीं हो सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड