विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को में ‘विक्टरी डे’ कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे: रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने रूस की राजधानी मॉस्को में ‘विक्टरी डे’ के 80वें वर्षगांठ समारोह में शामिल नहीं होंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, 30 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने रूस की राजधानी मॉस्को में ‘विक्टरी डे’ के 80वें वर्षगांठ समारोह में शामिल नहीं होंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पेसकोव ने कहा, ‘‘भारत का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं होगा।’’

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, नौ मई के इस कार्यक्रम में मोदी के स्थान पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाग ले सकते हैं।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को यहां इस समारोह में शामिल होने और रेड स्क्वायर पर ‘विक्टरी परेड’ देखने के लिए आमंत्रित किया था।

शी ने पुष्टि की है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मॉस्को में लगभग 20 विदेशी नेताओं की मेजबानी की तैयारियां की जा रही हैं।

नौ मई, 1945 को मित्र राष्ट्रों की नाजी जर्मनी पर विजय हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai LPG Cylinder Theft: एलपीजी संकट के बीच मुंबई के कांदिवली में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, धरपकड़ के लिए CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स